कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदेश ने किया तूफानी जनसंवाद- युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस के हाथ करें मजबूत-सुमित हृदेश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने आज युवाओ संग संवाद कर युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की बात कही। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय रावत, रविंद्र रावत, नीरज मेहरा और वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी के संयुक्त नेतृत्व में श्यामा गार्डन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के द्वारा आज युवाओं ने हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुमित हृदयेश के पक्ष में हुँकार भरी और कहाँ की सुमित हृदयेश ने हमेशा युवाओ के रोजगार, बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बात कही है और हमेशा युवाओं के लिए संघर्ष  किया है। अब बारी हम युवाओ की है और हम सुमित हृदयेश को भारी मतों से विधानसभा पहुँचाकर ही आराम करेंगे।

 

युवाओ को संबोधित करते समय सुमित हृदयेश ने कहाँ की हल्द्वानी को स्मेक नशे से निजात दिलाना उनका पहला मुख्य कार्य होगा। इसके साथ-साथ युवाओं के लिए सस्ती और अच्छी शिक्षा सहित उचित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, ठप पड़े विकास कार्यो को फिर से शुरू कराना मेरी प्राथमिकताओं मे रहेगा।

 

सुमित हृदयेश ने युवाओ से आह्वान भी किया कि हल्द्वानी के साथ साथ पूरे प्रदेश में युवाओं ने कांग्रेस को अपना वोट देकर मजबूती देनी है ताकि कांग्रेस युवा प्रदेश उत्तराखंड के युवाओं को बेहतर कल दे सके और उत्तराखंड रोजगार के मामले में देश में अग्रणी राज्यो मे शूमार हो सके।

 

कार्यक्रम में युथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, राजू रावत, देवेंद्र मेर, सुदर्शन परमार, कमल बिष्ट, तुषार बिष्ट, आशुतोष भट्ट, कार्तिक तिवारी, लवकेश पंत आदि ने अपने अपने विचारों से युवाओ मे ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *