कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेसजनों ने मिठाई बाटकर ज़ाहिर की खुशी……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कर्नाटक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों मे कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेसजनों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, तिकोनिया में एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।

 

एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए कर्नाटक कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों को बधाई प्रेषित करते हुवे भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट करने के लिए कर्नाटक प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया। गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा राज में जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। कर्नाटक में कांग्रेस बढ़ती महंगाई को रोकने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम कर पूरे देश के लिए एक उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करेगी।

मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पार्षद राधा आर्य, पार्षद मोहम्मद गुफरान, ललित जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, मलय बिष्ट, हर्षित भट्ट,

 

हेमन्त साहू, मयंक भट्ट, विनोद कुमार, गीता बहुगुणा, गजेंद्र गोनिया, कैलाश साह, कौशलेंद्र भट्ट, अमित रावत, आशीष, एडवोकेट मन्नू तुलेरा, नितिन भट्ट, जावेद, बबलू बिष्ट, शंकर कोहली, एडवोकेट शादाब, प्रेम कुमार, शानू अल्वी आदि लोगो ने शिरकत की और जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *