बैंकों पर जड़ें रहें ताले,नगदी के लिए परेशान हुए उपभोक्ता…

ख़बर शेयर करें -

 बैंकों की हड़ताल से आठ करोड़ का नुक़सान, चक्कर लगाते रहे ग्राहक

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से कारोबारियों सहित अन्य उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही दिन में बैंकों की हड़ताल से जिले में आठ करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ है। व्यापारियों को भी इस हड़ताल का सामना करना पड़ा। वही खाता धारक भी दिन भर बैंकों के चक्कर लगाते हुए नजर आए। बैंक कर्मचारियों ने बैंकों के बाहर प्रदर्शन किया।

 

इसके अलावा एल आई सी और डाक कर्मचारी भी हड़ताल पर डटे रहे। केन्द्रीय आव्हान पर हुई इस हड़ताल का सोमवार को आशिक असर दिखाई दिया।बैक, डाकघर,एल आई सी के कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। लेकिन कामकाज दिन भर ठप रखा।बैक कर्मियों ने शहर के अंबेडकर पार्क में श्रमिकों के धरने को समर्थन दिया। वही एल आई सी कर्मियों ने आवास विकास स्थित कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

 

इसके अलावा शहर के विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने बैंकों के बाहर धरना प्रदर्शन किया। डाकघर के कर्मचारियों ने भी डाक घर के मुख्य द्वार पर धरना दिया। जिसकी वजह से आमजन को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने सुबह से ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान बैंकों के बाहर खाता धारक भी लंबी लंबी कतारें लगाएं नजर आए। लेकिन पैसा न मिलने से निराश होकर लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *