नशे का व्यापार करने वालो पर पुलिस का प्रहार,105 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01आरोपी  गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

105 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 युवक पुलिस की गिरफ्त में…. 

ऊधम सिंह नगर- पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने उत्तराखण्ड के सभी जनपदो को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखण्ड के विजन में कार्य कर नशा मुक्ति और नशे के अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम ने पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में दौराने चेकिंग मंगलवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलभट्टा से भंगा को जाने वाले रास्ते में रेलवे क्रासिग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को चैक किया तो चैकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के पास 105 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई पूछताछ में पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राम बहादुर पुत्र नेम चन्द्र उम्र 38 वर्ष नि0 रम्पुरा शाही थाना शाही ज़िला बरेली उ0प्र0 हाल निशान्ति कालोनी भदईपुरा थाना रुद्रपुर ज़िला उधम सिंह नगर बताया और बताया कि की वह एक 10 टायर ट्रक का मालिक है

 

और अपना ट्रक खुद चलता है एक वर्ष पूर्व उसकी जान पहचान आकाश पुत्र राम अवतार अग्रवाल नि0 भिलौर थाना बहेडी ज़िला बरेली से हुई जिसका अग्रसेन अस्पताल के पास गैराज था जो उसने रुद्रपुर में बंद करने के बाद में लालपुर में खोल लिया है जो स्मैक का बड़ा डीलर है जिसने इसी स्मैक तस्करी से अपार सम्पत्ति अर्जित कर रखी है जिसके लालपुर में 8-10 प्लाट एक कार, गैराज एक ट्रक पार्किंग के अलावा विगत 06 माह में आकाश अग्रवाल ने एक कार स्वीफ्ट, बुलेट मोटर साइकिल और स्कूटी खरीदी है जिसका ठीक ठाक बैंक बैलेस होना पता चला है। आकाश अग्रवाल ट्रक चालको की मदद से बहेडी से स्मैक लाकर आस पास के क्षेत्रो में रुद्रपुर, हल्द्वानी, किच्छा, सितारगंज आदि स्थानो में बड़ी मात्रा में तस्करी करता है। घटना के बाद से ही आकाश और उसका परिवार घर से फरार है भिलौर ग्राम भंगा थाना पुलभट्टा के पास ही पडत है।

 

राम बहादुर इस बरामदा स्मैक को आकाश अग्रवाल से लेकर सिरौलीकला किसी रहीश नामक व्यक्ति को देने जा रहा था । बरामदा स्मैक की कीमत करीब 10.50 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त राम बहादुर व वांछित अभियुक्त आकाश अग्रवाल के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO- 45/2023 धारा 8/21/ 29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। आरोपी को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामदा स्मैक की कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये आकी गयी है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *