रूद्रपुर–(एम सलीम खान) राज्य में बढ़ते हुए कोविड-19 के नये संस्करण ओमिक्रोंन जो कि तेजी से फैलने की क्षमता रखता है जिसको लेकर वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने गम्भीर चिंता जताई है। अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशों के क्रम में कोविड-19 के नये संस्करण ओमिक्राॅन के बढ़ते संक्रमण के कारण जनपद ऊधम सिंह नगर में विद्यालय में जाने वाले छात्र/छात्राओं में ओमिक्रोंन संक्रमण के आसन्न खतरे से बचाव के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर,2021 दिन गुरूवार से 31 दिसम्बर,2021 दिन शुक्रवार को जनपद को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने बताया कि उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगे एवं उक्त आदेश का उल्लघंन करने पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005(section 51to60) महामारी अधिनियम 1897 एवं IPC की धारा 188 प्रावधानों के अन्तर्गत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
Related Posts
गला रेतकर नग्न अवस्था मे फ्लाई ओवर पर फेका शव,ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा………
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर पुलिस ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा……… उधमसिंहनगर-दिनांक 01-08-2023 की रात्रि…
ऊधम सिंह नगर में संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 लाइसेंस कब्जे में, 119 शस्त्र जमा
ख़बर शेयर करें -ऊधम सिंह नगर में संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 लाइसेंस कब्जे में, 119…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सुनी लोगों की समस्याएं
ख़बर शेयर करें – लालकुआँ – (जफर अंसारी) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा ने विधानसभा क्षेत्र कि बंगाली कालोनी में…
