हरिद्वार में कोरोना का प्रकोप 86 कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच की गई 33 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार-(वंदना गुप्ता) हरिद्वार नगर निगम में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कं मच गया जब अधिकारियों को निगम में कार्य करने वाले 33 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी जिसमें 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं आज फिर से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट की जांच की है और आज 108 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम हरिद्वार से लिए गए हैं

 

वहीं अधिकारियों द्वारा नगर निगम हरिद्वार को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कराया गया है हरिद्वार नगर निगम में कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट की जांच की गई है और आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम कर्मचारियों की RT-PCR सैंपल भी लिए गए हैं मौके पर मौजूद स्वास्थ विभाग की टीम की अधिकारी सोनिया आनंद का कहना है कि नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 लोगों की RT-PCR जांच की गई थी इसमें 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

 

हरिद्वार नगर निगम परिसर में अलग-अलग विभागों के सभी लोगों की आज दुबारा से RT-PCR जांच की जा रही है RT-PCR जांच अभी भी गतिमान है जैसे-जैसे नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी आ रहे हैं वैसे-वैसे ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर उनकी RT-PCR जांच की जा रही है उत्तराखंड में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा काफी सख्त नियम बनाए गए हैं मगर लगातार बढ़ रहे कोरोना के बीच चुनाव आयोग के लिए भी कोरोना मुक्त चुनाव कराना काफी मुश्किल होने वाला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *