कांग्रेस पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक…..

ख़बर शेयर करें -

यात्रा का लक्ष्य बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना- प्रदीप टम्टा….

सभा सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक तैयार की रूपरेखा…..

रानीखेत- रानीखेत में कांग्रेस की  हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा रानीखेत पहुंचे। जिन्होंने कैम्प कार्यालय, स्प्रिंग फील्ड में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकर यात्रा की रूपरेखा तैयार करी, उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दो पड़ाव है, पहला नगर, ब्लॉक, पंचायत स्तर पर और  दूसरा ज़िला और प्रदेश स्तर पर, यह यात्रा कईं मायनो में बहुत महत्वपूर्ण है। यात्रा का लक्ष्य बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना है।

 

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष भतरौजखांन कैलाश पंत, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, व्यापार मंडल महिला उपाध्याय नेहा माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष आंकिता पंत, गीता पंवार, हेमंत माहरा, सुरेश पवार, विश्व विजय सिंह माहरा, ललित आर्या, राजू भट्ट, दीप उपाध्याय, सुमित कुमार, नंद किशोर, कुलदीप बिष्ट, नवीन आर्या, सोनू सिद्दीकी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *