सीपीयू पुलिस कर्मियों ने दिखाई मानवता बेहोश पड़े युवक को पहुंचाया अस्पताल…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) सीपीयू पुलिस कर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर बेहोश पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्रथामिक उपचार के बाद होश में आने पर युवक ने सीपीयू पुलिस कर्मियों का अभार व्यक्त किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात सीपीयू उप निरीक्षक सतपाल सिंह और सिपाही दीपक भट्ट नैनीताल हाइवे पर पैट्रोलिंग कार से गश्त पर थे।

 

इस बीच सिडकुल चौक के नजदीक उन्हें एक युवक बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा मिला। सीपीयू पुलिस कर्मियों ने तत्काल प्रभाव से उसे अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जिससे युवक को समय से इलाज करने का अवसर मिला गया।होश में आने पर युवक ने सीपीयू पुलिस कर्मियों का अभार व्यक्त किया। युवक ने अपना नाम कुसुमखेड़ा हल्द्वानी निवासी रोहित बिष्ट बताया। उसने बताया कि वह अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिर पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *