पौड़ी- स्थानीय निवासी श्रीनगर पंकज बड़थ्वाल द्वारा साइबर सेल श्रीनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा गलती से 68,999/- रू0 की धनराशि को किसी गलत खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। मेरे द्वारा खाता धारक से पैसे वापस करने के लिए कहा गया लेकिन खाता धारक द्वारा मेरे पैसे वापस करने से साफ इंकार कर दिया गया और मुझसे सम्पर्क करना भी बंद कर दिया। वादी द्वारा दी गयी इस शिकायत पर साइबर सेल श्रीनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी द्वारा बताये गये गलत खाते की जानकारी की गयी और इस पर कार्यवाही करते हुए एक दिन के भीतर ही वादी द्वारा गलत खाते में भेजी गयी कुल 68,999/- रू0 धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस लौटायी। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर धनराशि लौटाने हेतु पीड़ित द्वारा पौड़ी पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Related Posts
ग्राफ़िक एरा में ३ दिवसीय ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन की कार्यशाला का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -हल्दूचौड़- ग्राफ़िक एरा में ३ दिवसीय ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन और टीएम-सिद्धि पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह…
प्रभुश्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में प्रारंभ हुई बाइक रैली का शुभारंभ केसरिया झंडा दिखाकर किया….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- प्रभुश्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में ट्रांजिट कैंप की शिमला बहादुर से प्रारंभ हुई…
खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एसएसपी महोदय द्वारा पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग टीम को किया गया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- आईआरबी बैलपड़ाव, रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग पावरलिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता)-2024…
