दहाड़ता नजर आया बब्बर शेर हरिद्वार देहरादून मार्ग स्थित बड़कला हसनपुर गाँव के लोगों में दहशत का माहौल

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार-(वंदना गुप्ता) हरिद्वार देहरादून मार्ग स्थित बड़कला हसनपुर गाँव के जंगल में बब्बर शेर के दिखने से हड़कम्प मज गया शेर जंगल में दहाड़ता नजर आया इसको लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है

 

बब्बर शेर ने गांव के पास जंगल में आने से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार गुलदार और हाथी आतंक मचा चुकी है मगर अब बब्बर शेर क्षेत्र में घूम रहा है वन विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है उनके द्वारा बब्बर शेर को ग्रामीण क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है जिससे बब्बर शेर किसी को नुकसान ना पहुंचा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *