दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग उत्तराखण्ड के उपनल / आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार…..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग उत्तराखण्ड के उपनल / आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार कोटद्वार स्थित स्वागती केन्द्र में दिनांक 25.09.2023 को 22 वें दिन भी सुचारू रूप से गतिमान रहा संघ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ने बताया की आज दिनांक 25.09.2023 को लैन्सडौन स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश द्वारा मा० विधायक माहन्त दलीप रावत लैन्सडौन विधान सभा क्षेत्र को उपनल कार्मिकों को विगत 6 माह के वेतन भुगतान की मांग व शासन द्वारा जारी 18 जुलाई के शासनादेश को निरस्तीकरण के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया

 

उन्होने बताया कि उच्च स्तर पर इस सम्बन्ध में वार्ता चल रही है। सघ प्रदेश संरक्षक देवेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया की शीघ्र ही वन भवन देहरादून कूच की तैयारी चल रही है। शीघ्र आन्दोलन प्रदेशव्यापी बनाया जायेगा। कार्यबहिष्कार में प्रदेश संरक्षक देवेन्द्र सिंह, शाखा अध्यक्ष राम सिंह खाती, कोषाध्यक्ष प्रदीप जुयाल, मुकेश, नीरज, रोबिन, धर्मेन्द्र, बचन सिंह, अनूप, विकास, हेमा, रविन्द्र बिष्ट, विपिन, बिजेन्द्र गुसांई,जीत सिंह, नरेश भटट, प्रमोद, डबल सिंह, मोहनचन्द्र, दीपक चौधरी, पवन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *