यूक्रेन-रूस के बीच छिड़े युद्ध में भारतीय छात्र की मौत,सरकार ने नारजगी जताते हुए दिया बड़ा बयान

ख़बर शेयर करें -

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई।

 

 उन्होंने बताया कि वह मृत छात्र के परिवार के  संपर्क में हैं मिडिया रिपोर्ट्स की कहे तो खारकीव में मरने वाले छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा था मृतक छात्र कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था

 

और वर्तमान में यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था मृतक छात्र की उम्र 21 साल बताई गई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत के विदेश सचिव ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है और उनसे तुरंत खारकीव और बाकी शहरों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकलने देने की मांग उठाई है।

 

बताया गया है कि रूस और यूक्रेन में भारत के राजदूत भी लगातार सरकार से बात कर भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *