भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में हर्षउल्लास के साथ मनाया गया52 वा स्थापना दिवस……..

ख़बर शेयर करें -

जयहरीखाल- महाविद्यालय जयहरीखाल का 52 वा स्थापना दिवस हर्षउल्लास के साथ  मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 प्रो0एल आर राजवंशी  एवं मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ संजय कुमार प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सतपुली, विशिष्ट अतिथि  श्री अनुज खंडेलवाल अध्यक्ष पूर्व  छात्र परिषद  एवं  श्री जयपाल रावत अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ, व वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ एस पी मधवाल  के साथ  मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक समिति संयोजक डॉ शिप्रा शर्मा, डॉ अर्चना नौटियाल, डॉ कृतिका क्षेत्री, डॉ श्रद्धा भारती के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय की एम ए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा कु तनीषा द्वारा महाविद्यालय के इतिहास शीर्षक पर लेख का वाचन किया गया। महाविद्याय के निकटस्थ ग्राम ओडल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय से छात्राओं के समूह द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष श्री अनुज खंडेलवाल द्वारा महाविद्यालय के विकास में पूर्व छात्र परिषद के योगदान का उल्लेख किया गया।

 

मुख्य अतिथि प्रो संजय कुमार द्वारा अपने संबोधन में महाविद्यालय में आगामी नैक हेतु बिंदुवार मार्गदर्शन दिया गया प्राचार्य प्रो एल आर राजवंशी द्वारा विगत वर्षों में महाविद्यालय में हुए विकास कार्यों  एवम्ं उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया गया। महाविद्यालय के छात्रों के विभिन्न राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने एवम्ं सरकारी गैर सरकारी सेवाओं में चयनित होने का उल्लेख किया गया।

 

महाविद्यालय में  देवभूमि उद्यमित योजना के अंतर्गत हुए कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ 0 अजय रावत एवं डॉ0 उमेश ध्यानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवम्ं छात्र उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *