बाडीबिल्डिग चैंपियनशिप हारने के बाद फर्जी ट्रॉफी खरीदकर चैंपियनशिप जीतने का ढोंग

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) बीते रोज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बाडीबिल्डि चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें रुद्रपुर से कुछ ट्रेनर खिलाड़ियों ने वहां पहुंचे।यह चैंपियनशिप के पहले राउंड में ही इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए। वही इन बाहर हुए खिलाड़ियों ने हार के बाद होने वाले अपमान का भय सताने लगा। जिसके बाद इन कथित ट्रेनर ने अपनी हार को जीत में बदलने के लिए फर्जी ट्राफी खरीद कर पत्रकारों और समाज के लोगों को धोखा देते हुए खुद को इस चैंपियनशिप का विजेता बताया।

 

यह पूरा मामला उस समय खुलकर सामने आया जब बाड़ी बिल्डिंग के वरिष्ठ आयोजक मोहित चोपड़ा द्वारा रचे गए इस षड्यंत्र की एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने पोल खोल दी। आपको बता दें कि जिम ट्रेनर यह लोग खुद को कुमाऊं की एक एसोसिएशन का सेक्रेटरी भी बता रहे हैं। लेकिन इन कथित ट्रेनरों ने बाड़ी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को धोखा देकर अपनी हार को जीत में बदल दिया।यह मामला उस समय और भी सगीन हो गया जब इनमें से एक ने फटाफट बाजार पहुंचकर, महंगी कप खरीदकर चैंपियनशिप जीतने का दावा किया। इसके अलावा इन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल कर खुद को विजेता घोषित कर दिया, जबकि हकीकत यह है कि यह खिलाड़ी चैंपियनशिप के पहले राउंड में बाहर हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *