डीआईजी का भोर पहर निगरानी प्लान

ख़बर शेयर करें -

सुबह पांच बजे से धार्मिक स्थलों की निगरानी की शुरुआत होगी

सभी संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर रिपोर्ट करेगी पुलिस

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रुद्रपुर शहर में हुई घटना को लेकर डीआईजी कुमाऊं डॉ निलेश आनंद भरणे ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने भोर की पहली किरण के साथ ही पुलिस के नये आपरेशन की शुरुआत की है। बुधवार सुबह चार बजे से ही पुलिस कर्मी इस काम में जुट जाएंगे। कुमाऊं में कुल 71 थाने और उनकी चौकियां स्थापित हैं। अब हर थाना और चौंकी क्षेत्र में भोर पहर निगरानी रखी जाएगी। विधानसभा निर्वाचन से पहले शरारती तत्वों ने रुद्रपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, हालांकि समय रहते पुलिस की सतर्कता और सख्ती से स्थिति को काबू में कर लिया गया। कुछ देर के लिए जनपद की इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था।

 

इस घटना को लेकर डीआईजी कुमाऊं डॉ निलेश आनंद ने आपरेशन क्लीन स्वीप शुरू किया है,जो बुधवार सुबह चार बजे से पूरे कुमाऊं में लागू हो गया है। डीआईजी कुमाऊं डॉ निलेश आनंद भरणे ने बताया कि कुमाऊं के सभी छह जनपदों में इसकी शुरुआत की गई है। संवेदनशील जनपदों में उन स्थानों को चिन्हित करने के साथ धार्मिक स्थलों की भी सूची तैयार की गई है। ऐसे सभी स्थानों पर पुलिस सुबह चार बजे पहुंचकर स्थलों का निरीक्षण करेगी।जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *