निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओ को डीएम करेंगे पुरस्कृत- सीडीओ….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में आकांक्षी जनपद के अन्तर्गत आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 18 जनवरी को आकांक्षी जनपद के अन्तर्गत आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

 

जिसके अन्तर्गत निर्धारित तिथि 24 जनवरी, 2022 तक 5 प्रतिभागियों द्वारा निबन्ध प्रस्तुत किया गया। उन्होने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील ने प्रथम, जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी ने द्वितीय, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ0 एमसी जोशी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ0 आशुतोष पंत व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जीएस धामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विजेताओं को जिलाधिकारी  द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान, सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रूद्रपुर के प्रो0 शर्मिला सक्सेना, प्रो0 शम्भु दत्त पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *