वर्किंग मोड में आ चुके विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुमका) कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी मतों से हराकर विधायक बने डॉ मोहन सिंह बिष्ट वर्किंग मोड में आ चुके हैं, फोरलेंन के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने, इंदिरानगर से निकल रहे नाले को डाइवर्ट करने, हल्दूचौड में बन रहे 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए ओपीडी प्रारंभ कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं को नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिएउ न्होंने सर्वप्रथम अपनी प्राथमिकताओं में नेशनल हाईवे के निर्माण में तेजी लाने, इंदिरा नगर से आ रहे गंदे नाले को डायवर्ट कराने के कार्य की प्रगति रिपोर्ट उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार से मांगी है,

 

और जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही साथ हल्दूचौड में बन रहे 30 बैड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी को जारी करते हुए क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के दिशा निर्देश दिए, साथ ही साथ उन्होंने लालकुआं क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी शातनु पराशर को शराब, स्मैक, हीरोइन, चरस आदि नशे के विरुद्ध धरातली अभियान चलाकर युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से दूर करने के निर्देश जारी करें हैं,

 

और नशे के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में पुलिस के साथ हमेशा खड़े रहने की बात भी कही है, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस उम्मीद से जनता जनार्दन ने मुझे भारी मतों से जिताकर सदन तक पहुंचाया है, मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और जनता की मूलभूत सुविधाओं के साथ लालकुआं विधानसभा की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा, और चुनाव में किए गए वादों को धरातल पर उतारने का कार्य करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *