डॉ मोहन सिंह बिष्ट का दबदबा बरकरार…….

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर- नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में लालकुआ विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट का द‌बदबा बरकरार है 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री को 17000 लगभग वोटो से चुनाव हराने से पूर्व भी डाॅ मोहन सिंह बिष्ट निर्दलीय चुनाव में जिला पंचायत में एकतरफा जीत हासिक की थी। उसके बाद घर घर व्यक्ति व्यक्ति तक अपनी पकड रखने वाले डॉ मोहन सिंह बिष्ट को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। जहाँ काग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने व अन्तर्विरोध के बाद भी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए न केवल लालकुआ में चुनाव में जीत दर्ज की बल्कि पूरे उत्तराखण्ड में हरीश रावत के चुनाव हारने का नकारात्मक संदेश देकर भाजपा के पक्ष में माहोल बनाया।

 

चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत की खाली हुई सीट पर पुन भाजपा समायित की जीत ने पुन जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ को साबित किया। जनता के सुख दुख के साथी व पर्याय कहे‌ जाने वाले डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने 2024 लोक सभा चुनाव में 70 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में पडना डॉ मोहन सिंह बिष्ट का जनता के साथ जुड़ाव बताता है कि लोगो के सुख दुख के साथी आज भी बरकरार है।

 

गौर करने लायक बात है कि पूरे संसदीय क्षेत्र में जहां भाजपा प्रत्याशी को कुल वोटों को लगभग 61% मत मिला है वहीं अकेले लालकुआं विधानसभा में 71% मत भाजपा प्रत्याशी को मिले हैं। क्षेत्रीय विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधान सभा क्षेत्र में विगत चार चुनाव में भाजपा को विजयी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। बूथ प्रबंधन एवं मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित करने में उनकी टीम उनके नेतृत्व में बखूबी काम करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *