संजय नगर वार्ड-11 में दुर्गा पूजा मेले का शुभारंभ, भारत भूषण चुघ ने किया उद्घाटन
उत्तराखंड | ऊधम सिंह नगर | रुद्रपुर के संजय नगर वार्ड नंबर 11 में आयोजित श्री दुर्गा पूजा मेले का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत भूषण चुघ ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
भारत भूषण चुघ ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से मनुष्य का भाग्य उदय होता है और बुराइयों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में चारों ओर मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। इससे वातावरण भक्तिमय होने के साथ ही लोगों में आस्था और श्रद्धा का भाव भी मजबूत हो रहा है।
कार्यक्रम में श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पिंकू, उपाध्यक्ष जयंत, भवदेव, सूरज, संजीत, सचिव दीपक, उप सचिव मोरु, विशाल, विशू, बिट्टू, कोषाध्यक्ष गोलू, सह कोषाध्यक्ष विशाल, ऑडिटर विप्लव, अमृत, मीडिया प्रभारी मनीष, प्रभात, सुकुमार, सुनील विश्वास, मानदर, दीपक, प्रवीण, अश्विन, शिवकुमार, देवानंद, अमल और श्रीराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
