चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा सख्त: पौड़ी पुलिस ने 18 नशे में वाहन चलाने वालों और 1 नाबालिग का वाहन किया सीज….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 (कोटद्वार-09, लक्ष्मणझूला-05,पौड़ी-03 व यातायात श्रीनगर-01) तथा 01 नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *