रामनगर में दो बेटियों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के बहाने दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध……

ख़बर शेयर करें -

रामनगर काशीपुर की एक युवती के साथ रामनगर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार माह पूर्व की वारदात बताते हुए मुरादाबाद के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीडि़ता ने आरोपी के साथ आए उसके तीन दोस्तों पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।

 

काशीपुर निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि मुरादाबाद निवासी योगेश से उसकी मित्रता थी। मई में योगेश अपने तीन दोस्तों मुकेश, विजयपाल और राजीव के साथ रामनगर घूमने आया। उसके बहकावे में आकर वह भी घूमने के लिए रामनगर पहुंच गई।

 

पीड़िता के अनुसार, योगेश ने शादी का झांसा देकर एक होटल में उसके साथ जबरन संबंध बना लिए। घटना के एक माह बाद वह शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने बताया कि योगेश और उसके तीन दोस्तों ने उक्त घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से और लोकलाज के भय से उसने अपने परिजनों से यह बात छिपा ली थी।

 

अब साहस जुटाकर वह आरोपियों पर कार्रवाई चाहती है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मुरादाबाद निवासी योगेश के खिलाफ दुष्कर्म और और धमकाने और उसके तीन दोस्तो के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और आरोपी को सहयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *