दिव्यांगजन केंद्र कैंपस खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दिव्यांग बच्चों का सार्वभौमिक विकास के लिए शैक्षिक भ्रमण कराया गया……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांगजन केंद्र कैंपस खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दिव्यांग बच्चों का सार्वभौमिक विकास के लिए आज जिम कॉर्बेट  और गर्जिया माता में शैक्षिक भ्रमण कराया गया l आज इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में 30 दिव्यांग बच्चों  5 विशेष शिक्षकों द्वारा  जिम कॉर्बेट में म्यूजियम की जानकारी ली गई l

 

दिव्यांग बच्चों को जंगली जानवरों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और उनका हमारे जीवन में महत्व आदि बताया गया साथ ही म्यूजियम में दिव्यांग बच्चों ने 3D फिल्म का भी आनंद लिया l इस मौके पर सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रूद्रपुर उधम सिंह नगर, श्रीमती मीनाक्षी चौहान मुख्य ट्रस्टी अनमोल फाउंडेशन काशीपुर, मेघा शिवांगी काव्य भारती शर्मा आकांक्षा सृष्टि चौहान कंचन प्रियांशुऔर दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *