अमृत कलश यात्रा एवं पंच प्रण प्रतिज्ञा का आयोजन…..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ- डॉ. पी. द. ब.राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार के निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा अमृत कलश यात्रा तथा पंच प्रण प्रतिज्ञा ली गई सर्वविदित है कि भारत सरकार ने मेरी माटी मेरा देश अभियान  के तहत पंच प्रण प्रतिज्ञा की संकल्पना की है

 

जिसमें विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने,गुलामी की मानसिकता से मुक्त रहने, देश के समृद्ध विरासत पर गौरवान्वित होते हुए इसके उत्थान के लिए सदैव तैयार रहने, देश की एकता और एकजुटता के लिए सदा प्रयास करने एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने ये पांच संकल्प निहित है l देश के अमर बलिदानियों की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसी अवसर पर  अमृत कलश यात्रा निकाली गई,

 

कलश में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचाई जाएगी जिससे नेशनल वॉर मेमोरियल के समीप अमृत वाटिका बनाई जाएगीl महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार के द्वारा विद्यार्थियों को देश के प्रति अपनी भागीदारी व कर्तव्यों को निभाने के लिए उत्साहित किया गयाl इस अवसर पर एन. एस. एस. की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरिता चौहान ने सभी को पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलाई,

 

कार्यक्रम अधिकारी  डॉ रोशनी असवाल तथा डॉ संजीव  कुमार ने इस अभियान को सफल बनाने का सभी से आह्वान कियाl इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी, प्राध्यापक व एन. सी. सी. कैडेट सम्मिलित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *