नजूल नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाकर सुनिश्चित करें कार्य करना…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- नजूल नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने नजूल नीति के अन्तर्गत भूमि फ्रीहोल्ड करने हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा के दौरान जिला कार्यालय सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि फ्री-होल्ड करने हेतु घर-घर जाकर अभिलेखों का परीक्षण करते हुए पत्रावलिया मौके पर ही पूर्ण कराई जायें।

प्रतिदिन कम से कम 40 आवेदन पत्र अवश्य पूर्ण कराये जाये। उन्होंने सर्वे कर रही टीमों कार्य प्रणाली पर पैनी नज़र बनाए रखने के निर्देश नगर आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार को दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने फ्री-होल्ड प्रक्रिया को वृहद्ध अभियान के तौर पर संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व, विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, नगर निगम एवं पालिकाओं आदि विभागों को आपसी समन्वय से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने नगर निगमों एवं नगर निकायों में शामिल ग्राम पंचायतों के भू-अभिलेख सम्बन्धित निकायों के पास सुुरक्षित हों। जिलाधिकारी ने भूमि सम्बन्धी सत्य प्रतियां 15 दिन के भीतर सम्बन्धित निकायों में उपलब्ध कराने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिये। उन्होंने सत्य प्रतियों के आधार पर निर्धारित प्रारूप पर सम्पत्ति रजिस्टर तैयार करने के निर्देश सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को दिये।

 

उन्होंने पालिकाओं की खाली भूमि की घेराबन्दी करने के निर्देश भी अधिशासी अधिकारियों को दिये। बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकर हरीश काण्डपाल, अपर जिलाधिकारी नजूल एवं प्रशासन जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्रा, ओसी कलैक्ट्रेट अमृता शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *