कोटद्वार- राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के गणित विभाग में विभागीय परिषद के तत्वाधान में आज को निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वाद-विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक “आर्टिफिशल इंटेलिजंस मानव विकास में उपयोगी है?” था। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में अवंतिका सैमवाल प्रथम स्थान, सोनाली पंत द्वितीय, एवं दीपक जदली तथा मोo हम्जा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीँ विपक्ष में शेफाली बिष्ट प्रथम स्थान, ऋचा रौतेला द्वितीय, एवं प्रतिक्षा बडोला तथा सोनाली बुडाकोटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस अवसर पर गणित विभाग प्रभारी डॉक्टर तृप्ति दीक्षित ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए वाद विवाद प्रतियोगिता के औचित्य पर प्रकाश डाला वहीँ डॉक्टर मीरा कुमारी और डॉ अजय रावत निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे । इस अवसर पर गणित के प्राध्यापक डॉक्टर पवन भट्ट और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
Related Posts
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने श्री राममूर्ति स्मारक चिकित्सालय प्रबंधन का किया पुतला दहन…पढ़े क्या है पूरा मामला…
ख़बर शेयर करें -श्री राममूर्ति स्मारक चिकित्सालय प्रशासन पर अस्वस्थ्य बच्चे को गलत उपचार देकर मारने का आरोप… सरकार से…
भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी-मुख्यमत्री धाम
ख़बर शेयर करें -काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनपद में 528 स्कूलों का होगा चहुंमुखी विकास-मुख्यमत्री धामी काशीपुर-(सुनील शर्मा) सूबे के…
धूमधाम के साथ मनाया गया नारद जयंती का कार्यक्रम……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर -(सुनील शर्मा)काशीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सवों में से एक उत्सव नारद जयंती…
