समर्थकों ने गगन काम्बोज का लड्डुओं से तोला

ख़बर शेयर करें -

गगन के बढ़ते जनाधार से भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी बेचेनी

काशीपुर-(सुनील शर्मा) बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी गगन काम्बोज का चुनावी जनसम्पर्क हर दिन जोर पकड़ता जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान गगन काम्बोज का ग्राम गुलड़िया में जोरदार स्वागत हुआ तथा उन्हें लड्डुओं से तोला गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम गुलड़िया की टूटी फूटी सड़कों को विधायक बनने के बाद बनवाने का भरोसा दिया है।

 

गगन काम्बोज को युवा वर्ग का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनसम्पर्क में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ले रहे हैं तथा गगन काम्बोज को भारी वोटों से जिताने की बात कहते हुए क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं। जनसम्पर्क के दौरान गगन काम्बोज ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 वर्षो में दोनों ही पार्टियों ने सिर्फ अपना राजनैतिक उल्लू सीधा किया है।

 

दोनों ही पार्टियों ने जनता की मूलभूत जरूरतों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में यदि वह विधायक बने तो जनता की सभी समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता में होगा। उन्होंने कहा कि आज काशीपुर क्षेत्र की सड़कें हो या स्वास्थ्य सुविधायें या फिर रोजगार सभी की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इस दौरान हसीन खान, अशरफ एडवोकेट, डा. एमए राहुल, डा. शेर अली, इसरार हुसैन, असलम कादरी, राजेश, मोहित जितेन्द्र सिंह जीतू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *