भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद कर दिया गया सभी मोर्चों का गठन….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद सभी मोर्चों का गठन कर दिया गया है जिसके तहत उत्तराखंड भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता निवासी प्रकाश आर्य को बतौर प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चलें कि प्रकाश आर्य भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं

 

और उनकी इसी सक्रिय कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए प्रदेश आलाकमान ने उन्हें अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा है। इधर प्रकाश आर्य का कहना है कि वह इस अहम जिम्मेदारी का पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करेंगे साथ ही भारतीय जनता पार्टी और अनुसूचित मोर्चा को मजबूत करने का काम भी करेंगे।

 

उन्होंने प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश आलाकमान को धन्यवाद भी प्रेषित किया है। वहीं क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भी उन्हें प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से कुंदन सिंह चुफाल, मनोज बसनायत, जगदीश पंत,

 

रमेश कुनियाल, गोविंद दानू, हेमंत कुमार आर्य, ललित बसनायत, मनोज मिश्रा, देवेंद्र बिष्ट दिशा डायरेक्टर, उमेद आर्य, सोनू सुयाल, नरेंद्र आर्य, कविंद्र कोरंगा, अर्जुन भंडारी, बल्लू खोलिया, देवेंद्र जग्गी, गोविंद बढ़िया, देवेंद्र बिष्ट युवा मोर्चा, नंदकिशोर आर्य सहित तमाम भाजपाई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *