जन्मभूमि अयोध्या जी में भव्य एवं दिव्‍य मंदिर के निर्माण हेतु राम भक्तों ने धूमधाम से किया भगवा ध्वज स्थापित…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी की पावन जन्मभूमि अयोध्या जी में भव्य एवं दिव्‍य मंदिर के निर्माण हेतु हुए भूमि-पूजन की द्वितीय वर्षगांठ राम भक्तों ने धूमधाम से शहर के मुख्य इंदिरा चौक पर भगवा ध्वज स्थापित किया l इस दौरान हिन्दूवादी नेता विपिन शर्मा बिट्टू जी ने कहा हिंदू समाज के लिए आज बड़ा ही गर्व का दिन है

अयोध्या भगवान श्रीराम का मंदिर का शिलान्यास आज के दिन हुआ था इस मंगल दिवस के शुभ अवसर पर आज दूसरी वर्षगांठ मनाते हुए रुद्रपुर इंदिरा चौक पर भगवा ध्वज लहरायाl इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा प्रभु श्री राम जी हमारे आदर्श हैं हिंदू समाज को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए श्री ठुकराल ने सहित सभी रामभक्तों ने भगवा ध्वज के समक्ष  भगवान श्री राम जी से क्षेत्र में सुख स्मृद्धि की कामना करते हुए सभी को उत्तम स्वास्थ्य आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद देने की प्रार्थना भी की।

इस कार्यक्रम में विपिन शर्मा बिट्टू, संजय ठुकराल, प्रमोद शर्मा, राकेश सिंह ,बंटी राजोरिया, सुबोध सक्सेना, अमित सिंह , हैप्पी चौहान, राजू गुप्ता, चरणजीत शर्मा, कांति कोली, हिम्मत राम कोली ,संतोष दिवाकर ,रवि गुप्ता, जीतू पाल, गुरमेल सिंह ,आशीष श्रीवास्तव ,रमेश कोली ,इंदल कोली, सुरेश कोली, इंद्रपाल, कमल सैनी, जितेंद्र पाल, दिवेश दिवाकर ,जगदीश श्रीवास्तव, आदित्य धीमान ,शुभम कोली, अजय पाल, मनीष शर्मा, रामबहादुर कोली, दिनेश कोली, हरिओम शर्मा आदि रामभक्त उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *