पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के रुद्रपुर आगमन पर कांग्रेस जनों ने फूल मालाएं पहनाकर किया स्वागत…….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के रुद्रपुर आगमन पर उनका कांग्रेस जनों ने फूल मालाएं पहनाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया l इससे पूर्व रुद्रपुर स्थित एक होटल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका बुके प्रदान कर स्वागत कियाl

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश बाबरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उधम सिंह नगर संदीप चीमा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल कृष्ण भसीन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि साजिद खान, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, पूर्व मेयर प्रत्याशी सुनील आर्य, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सुनीता कश्यप, किच्छा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा,दिनेश पंत, सहित उमर अली खान, पार्षद अशफाक अहमद, बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *