पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी सहित चार बीडीसी सदस्यों को काँग्रेस में किया शामिल

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ-(राहुल दुमका) पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआँ विधानसभा विधायक प्रत्याशी हरीश रावत ने भाजपा को झटका देते हुए हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी सहित चार बीडीसी सदस्यों को कॉंग्रेस में किया शामिल ।

 

आज हल्दूचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी सहित चार बीडीसी सदस्यों को सदस्यता दिलाते हुए काँग्रेस में शामिल किया । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और काँग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि आज ब्लॉक प्रमुख सहित बीडीसी सदस्यों को कांग्रेस मे शामिल किया है

 

भविष्य की योजनाओं में ग्राम प्रधानो, बीडीसी सदस्यों और पूर्व प्रधानों से राय लेकर उसमें शामिल किया जायेगा वही युवाओं को नशे से दूर कर नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाना है जिसके बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *