पूर्व विधायक संजीव आर्य पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर गिरफ्तार…

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव पर एक व्यक्ति द्वारा पत्थर तोड़ने वाली धारदार छेनी से हमला किए जाने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि चाकू संजीव के हाथ में लगा है। किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है

 

 

संजीव आर्य के पीआरओ भुवन आर्य से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूर्व विधायक संजीव बेतालघाट के जावा गांव में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति पर अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां अचानक एक स्थानीय युवक ने पत्थर तोड़ने वाली छेनी से संजीव के पेट में प्रहार करने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया। उपस्थित लोगों ने तत्काल ही युवक के वार से संजीव को बचा लिया। इस कोशिश में संजीव के हाथ में हल्का सा कट लग गया।

 

 

युवक के परिजनों की ओर से बताया गया कि हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था । वह अपने घर पर बच्चों से भी ऐसी ही घटना करके कार्यक्रम में आया था। यहां से कार्यक्रम के बाद संजीव ओड़ा बास्कोट में दूसरे कार्यक्रम मंे पहुंच गए हैं। दूरस्थ क्षेत्र होने की वजह संजीव से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *