पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण का किया शुभारम्भ…

ख़बर शेयर करें -

 

रुद्रपुर-सुभाष कॉलोनी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण का ज्योत जलाकर शुभारम्भ किया। एवं कई स्थानों तीन पानी डाम, मां वैष्णो देवी मंदिर, छतरपुर में पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मत्था टेका एवं माता का जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से मां भगवती का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जागरण के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। राजकुमार ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है।

अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शक्तियों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल बंटी कोली सूरज आर्य अजय पाल ज्ञान सिंह चौहान अमित रावत दुबे सतनाम सिंह पप्पू आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *