पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के पक्ष में किया जबरदस्त चुनाव प्रचार…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया, उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान, संघर्षशील और लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में रायबरेली में डोर टू डोर जनसंपर्क किया,और कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की l

 

यहां श्रीमती शर्मा ने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, देश की जनता भाजपा की गुंडागर्दी और उनके तानाशाही रवैए से परेशान है, वह देश में परिवर्तन चाहते हैं, और इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से जीतकर केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रहा है l श्रीमति शर्मा ने कहा कि भाजपा के उसे दावे की हवा निकल गई है,

 

जिसमें उन्होंने 400 पार सीटें जीतने का दावा किया था,उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन वमुश्किल 200 सीटें ही लाता दिखाई दे रहा है l इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सुनीता कश्यप, राधा आर्य, भगवती बिष्ट, रायबरेली महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा,पुष्पा श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, मिथिलेश त्रिवेदी, पार्थ कश्यप, मुकुल, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *