लगातार सर्राफा व्यापारीयो को मिल रही धमकियों को लेकर, सर्राफा व्यापारी मिले एएसपी से

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में बीते एक नवम्बर को तीन सर्राफा कारोबारियों से तीन अलग अलग फोन कॉल्स के जरिये डेढ़ करोड़ की रंगदारी की धमकी मिलने के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस सक्रिय हो गयी थी रंगदारी को गंभीरता से लेते हुए जिले के पुलिस कप्तान ने काशीपुर पहुँचकर व्यापारियों को हरसंभव सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि धमकी भरी कॉल करने वालों को ट्रैक करने के लिए एसटीएफ के साथ-साथ निकटवर्ती राज्यों की पुलिस की मदद भी ली जा रही है।

 

इसी संबंध में व्यापारियों ने एसपी अभय सिंह से मिलकर जल्द खुलासे की मांग की। वहीं पीड़ित सर्राफा व्यवसायियों ने थ्री नॉट थ्री से लैस जवानों से सुरक्षा किये जाने पर भी सवाल उठाए। दरअसल बीते 1 नवंबर को काशीपुर के तीन अलग-अलग सर्राफा कारोबारियों से फोन कॉल के जरिये कुल डेढ़ करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी गयी थी। यह रंगदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई थी। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीनों सर्राफा व्यवसायियों को सुरक्षा मुहैया भी करा दी थी। फोन कॉल के जरिये आनन्द ज्वेलर्स के स्वामी विवेक वर्मा को मोबाइल पर धमकी देने वाले ने कहा कि वह पंजाब से बोल रहा है और लॉरेंस विश्नोई का आदमी है शाम तक 30 लाख का इन्तजाम कर दो नही तो गोली खाने को तैयार रहो। उधर गुरु ज्वेलर्स के स्वामी पुरषोत्तम वर्मा को भी उसी नम्बर से कॉल करने वाले नें अपना नाम गोल्डी बरार बताया और 50 लाख की रंगदारी मांगी।

 

उधर अशोक ज्वेलर्स के स्वामी गौरव अग्रवाल को भी उसी नम्बर से आई कॉल से बोला गया की मोगा जेल से बोल रहा हूँ 50 लाख तैयार रखो। लेकिन इस घटना का 9 दिन बाद भी कोई खुलासा न होने पर सर्राफा व्यापारी एएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी अभय सिंह से मिले और कहा कि हम अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे पूरे परिवार को भय है और जब तक आरोपी जेल की सलाखों के पीछे नहीं चले जाते तब तक उनका डर खत्म नहीं होगा। जिस पर एसपी अभय सिंह ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस केस का पर्दाफाश करेंगे पुलिस टीम इस मामले में लगी हुई है और जल्द ही रिजल्ट सामने होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *