भोले के जयकारों से गूंजा शहर, पूजा अर्चना कर शिव भक्तों ने किया जल अभिषेक

ख़बर शेयर करें -

धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने किया शिव भक्तों का जोरदार स्वागत

कांवड़ियों ने रुद्रपुर के अलग-अलग शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आएं कावाडियो ने नगर के अलग-अलग शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद जल अभिषेक किया।इस दौरान उनका विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। वही शहर में बोल बम के नारे गूंज उठे। नगर में विभिन्न स्थानों पर उनके खान पान की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा उनके विश्राम की उचित व्यवस्था की गई थी।

शिव भक्त डीजे की धुनों पर शिव भजनों से झूमते नजर आए। वही कावाडियो के नगर में आगमन को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। शिव रात्रि के अवसर पर नगर से हजारों शिव भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेने हरिद्वार के लिए रवाना होते हैं। जहां से पैदल यात्रा कर जल अभिषेक करते हैं। वही उनके विश्राम और खान पान की जगह जगह व्यवस्था की जाती है। नगर पहुंचे शिव भक्तों का विभिन्न राजनीतिक धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कोई शिव का रूप धारण किए हुए नजर आया, तो किसी ने अन्य भूमिका निभाई। बीते रोज रुद्रपुर के पांच मंदिर, नीलकंठ मंदिर, शिव मंदिर, कटोरी मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद शिव भक्तों ने पूजा अर्चना के जल अभिषेक किया। वही भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना, सुशील गाबा, निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल, व्यापारियों, सहित किन्नर समाज के लोगों ने शिव भक्तों का जोरदार स्वागत किया। वही विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इसके अलावा नगर के रामलीला मैदान में अमर नाथ समिति ने शिव जागरण का आयोजन किया।

 

इसके अलावा मंदिरों पर प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान विक्की दावड़ा, हिमांशु नरुला, गोगी नरुला,रोचक मदान, हरीश मिगलानी,सौरभ खत्री, विक्की आहूजा, गौरव खुराना सहित अन्य लोगों ने शिव भक्तों का जोरदार स्वागत किया। वही अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के फरीद मंसूरी ने भी शिव भक्तों का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने शिव भक्तों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *