रुद्रपुर से लापता दो भाइयों की लाश मिलने से शहर में फैली सनसनी…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- आपको बता दें रुद्रपुर बीते दिन पेपर देने गए दो भाई लापता हो गए थे जिनकी लाश शनिवार को नैनीताल के गोठया से मिली है बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक खाई में गिरे हुए थे जहां स्थानीय लोगों नेलाश को देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने स्थानीय लोगों ने शव को बरामद किया बता दें दोनों युवक की हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिस पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी नैनीताल एसएसपी से मिलकर दोनों युवक को सकुशल बरामद करने की मांग की थी बता दें मृतक दोनों सगे भाई हैं

 

और रविवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी पेपर देने आए थे जहां 5 दिन से वहां लापता थे ट्रांजिट कैंप निवासी राम लखन रविवार को हल्द्वानी के खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में फैंमेसी की परीक्षा देने आए थे राम लखन के साथ उसके भाई भी था दोनों घर से बाइक पर गए थे परीक्षण केंद्र पहुंचने के बाद दोनों ने घर पर सकुशल पहुंचने की सूचनाभी दी थी लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे जिसके बाद परिजनो ने हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस और परिजन पिछले 5 दिन से उनकी तलाश में जुटे हुए थे जहां आज उनका शव बरामद हुआ है घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई है नैनीताल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *