अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा दे सरकारः अनुज, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने जताई सहानुभूति..

ख़बर शेयर करें -

अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा दे सरकारः अनुज

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने जताई सहानुभूति

हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल ने हल्द्वानी शहर के मुख्य बाज़ार में हुए अग्नि कांड में पीड़ित दुकानदारों के प्रति सहानुभूति दिखायी और दुख व्यक्त किया। अनुज कांत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार को निर्धारित समझ टैक्सों का भरपाई करता है और हर समय सरकारी क्रियाकलापों का सहयोग करता है, इसलिए व्यापारी वर्ग का सरकार पर एक अधिकार भी बनता है। अनुज कांत अग्रवाल ने कहा कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल मुख्यमंत्री से व्यापारियों के लिए मुआवज़े के रूप में धनराशि की मांग करता है। उन्होंने कहा कि यह मुआवजा पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक संकट से राहत दिलाने में मदद करेगा।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुज का स्वागत

हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अनुज कांत अग्रवाल को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोयन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं दायित्व मिलने पर अनुज कांत अग्रवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें सौंपा गया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अनुज ने कहा कि वह व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे। वहीं व्यापारी नेता डिंपल पाण्डे ने कहा कि अनुज कांत अग्रवाल के नेतृत्व में संगठ नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही व्यापारी हितों के संघर्ष की आवाज को भी बुलंद किया जाएगा। स्वागत व बधाई देने वालों में अतुल गुप्ता, भूपेश बिष्ट ,जीवन सिंह कार्की, नीरज प्रभात गर्ग, लव गौरव बख्शी, परविंदर नागपाल (डिंकी)मनोज जोशी, जिलानी अंसारी ,देवेंद्र बग्गा आदि तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *