गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही अंतिम दौर की तैयारियों का निरक्षण किया…..

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर/रुद्रपुर-  जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने महामहिम के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही अंतिम दौर की तैयारियों का निरक्षण किया उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के के बैठने की व्यवस्था, आवागमन मार्ग, गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों के साथ फोटोग्राफी हेतु चयनित स्थल, निर्धारित यात्रा मार्ग, लेम्बर्ट आदि की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए की पंडाल का तापमान मेंटेन करने हेतु आवशयक व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ ही विद्युत, पीडब्ल्यूडी, राजस्व आदि विभाग के अधिकारियों को भी सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अशोक कुमार जोशी, डेम मोहम्मद नासिर, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, कौस्तुभ मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *