गुलदार ने बनाया इंसान को शिकार- लापता ग्रामीण का शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया फतेहपुर रेंज में घास लेने गए एक ग्रामीण को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है मृतक का शव सोमवार सुबह वन कर्मियों ने बरामद किया है।

 कठघरिया निवासी नत्थू लाल पुत्र धाकन सिंह रविवार दोपहर घास काटने कठघरिया के जंगल में गया था, जहां देर शाम तक घर नहीं लौटा तो इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम ने नत्थू लाल का शव बरामद किया है। नत्थू लाल का शव क्षत-विक्षत हालत में था। संभवत घास काटने के दौरान गुलदार ने नत्थू लाल को निवाला बनाया होगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *