हल्द्वानी- फिल्म और धारावाहिक की तरह प्रेमी की हत्या करने वाली प्रेमिका सहित चार फरार आरोपियों पर 25-25 हज़ार का इनाम……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-हल्द्वानी के बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया है लेकिन मुख्य आरोपी अंकित चौहान की प्रेमिका डॉली आर्य उर्फ माही सहित चार अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिनके ऊपर अब नैनीताल पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है संभावना जताई जा रही है कि फरार चारों आरोपी नेपाल में हो सकते हैं.

 

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है जो जगह-जगह दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे हैं पुलिस जल्द चारों आरोपियों को धर दबोचेगी.पुलिस ने माही के घर का तलाशी भी ली जहां सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि माही सीसीटीवी डीबीआर को अपने साथ ले गई है.

 

एसपी ने बताया कि अंकित मर्डर कांड के मुख्य आरोपी उसकी प्रेमिका डॉली आर्य उर्फ माही अपने दोस्त दीप कांडपाल और उसके नौकरानी उषा और उसका पति राम अवतार फरार हैं जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है जब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए चारों के ऊपर 25- 25 का इनाम घोषित किया गया है.

 

गौरतलब है कि हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी अंकित चौहान की 15 जुलाई को उसके कार में उसकी लाश मिली थी जहां पूरे मामले की पुलिस ने खुलासा करते हुए अंकित को कोबरा सांप से कटवा कर उसकी हत्या करवाई गई थी जिसमें अंकित चौहान की प्रेमिका माही सहित एक सपेरा और तीन लोग शामिल थे पुलिस ने पूरे मामले में सपेरे को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है लेकिन मुख्य चारों आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *