हल्द्वानी-अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बनभूलपुरा के युवक की मौत……..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-उत्तराखंड के हल्द्वानी में अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बनभूलपुरा के रहने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार बरेली रामपुर रोड बाईपास स्थित एफटीआई के समीप सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

 

।बताया जा रहा है कि पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इधर मृतक युवक का नाम मोइन अहमद उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र रईस निवासी इंदिरानगर नूरी मस्जिद हल्द्वानी का हैं। इधर बताया जा रहा है कि युवक रामपुर रोड सरगम सिनेमा हॉल के पास अपने काम पर जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *