हल्द्वानी – गजराज सिंह बिष्ट बने हल्द्वानी के मेयर, भाजपा की हैट्रिक, राउंड एक से राउंड छ तक किसको कितने वोट देखे रिपोर्ट….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम मेयर सीट भाजपा के कब्ज़े में।भाजपा ने हल्द्वानी मेयर सीट पर लगातार तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाई। भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी को 3894 वोटो से करारी शिकस्त दी है ।

मतगणना स्थल के बाहर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के सेकड़ों कार्यकर्ताओं के हुजूम है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

देखिये राउंड वार…

पहला राउंड

पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के गजराज बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी पर 1,136 वोटों की बढ़त बनाई। गजराज बिष्ट को 13,962 वोट मिले हैं, जबकि ललित जोशी को 12,796 वोट प्राप्त हुए हैं।

दूसरा राउंड…

दूसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के ललित को 14092

भाजपा के गजराज को 13269 मिले वोट

तीसरा राउंड….

कांग्रेस – ललित जोशी – 26888

भाजपा – गजराज बिष्ट – 27201

भाजपा के गजराज बिष्ट को 313 वोटों की बढ़त।

चोथा राउंड…

भाजपा गजराज को 15117 टोटल 42318

कांग्रेस ललित को 12515 टोटल 39403

भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 2915 वोटो की बढ़त

चोथा राउंड….

भाजपा प्रत्याशी गजराज ने 6074 वोटों की बढ़त बना ली है।

भाजपा प्रत्याशी गजराज को मिले 57045

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को मिले 50975

बीजेपी 6074 वोटो से बढ़त बनाई

पांचवा राउंड….

भाजपा – गजराज सिंह बिष्ट – 69386

कांग्रेस – ललित जोशी – 66177

भाजपा के गजराज को 3209 वोटों की निर्णायक बढ़त

छटा राउंड…

भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 71962 जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 68068 वोट प्राप्त हुए।

गजराज सिंह बिष्ट ने 3894 वोटो से ललित जोशी को करारी शिकस्त दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *