हल्द्वानी- पुलिस ने 34.23 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34.23 ग्राम स्मैक बरामद की है। आपको बता दें ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन- 2025 को साकार करने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एसओजी एवं सभी थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभारी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

 

साथ ही जनपद स्तर पर गठित एएनटीएफ को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तलत एएनटीएफ प्रभारी, थानाध्यक्ष मुखानी व वनभूलपुरा के नेतृत्व में 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध धड़पकड़ की कार्यवाही करते हुए 3 तस्करो को गिरफ्तार कर कुल- 34.23 ग्राम स्मैक बरामद की है।

 

उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज प्रभारी जिला एएनटीएफ की टीम ने तीन पानी पंचमुखी मंदिर के पास कोतवाली हल्द्वानी से चैकिंग के दौरान पंकज नेगी पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ढोला खेड़ा तीन पानी हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 16.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। वहीं पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक गोला पार एक महिला से मिलती है जिससे मैं खरीद कर लाता है और तीन पानी व मंडी क्षेत्र में बेचता है।

 

वहीं थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम ने अनश उर्फ मिद्द पुत्र साबिर निवासी मलिक का बगीचा बनभूलपुरा जिला नैनीताल को 15.85 ग्राम स्मैक के साथ तीस फीटा रोड के आगे खाली प्लाट, मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर लिया। वहीं थानाध्यक्ष मुखानी प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी आम्रपाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान विजय कश्यप उर्फ गोलू पुत्र तुलाराम निवासी- जीवनपुरम, लालडॉट के कब्जे से 1.98 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *