हल्द्वानी- गौला नदी में कूदे दो युवक, एक की मौत, दूसरे को पुलिस ने बचाया,मोबाइल से तलाशी जा रही सुसाइड की वजह……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में गौला पुल से दो युवकों ने अलग-अलग समय गौला नदी में कूद मार दी। घटनाओं में एक युवक घायल हो गया जबकि दूसरे की मौत हो गई। घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। बनभूलपुरा लाइन नंबर सात निवासी युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

 

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे युवक गौला पुल पर पहुंचा और नदी में कूद लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गौला नदी से निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *