यहाँ आरा मशीन में  लगी आग,टला बड़ा हादसा…… 

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर-रविवार को समय 10:50 बजे फायर स्टेशन जसपुर में आकर हाजी अली नामक व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि वेयरहाउस के पास पतरामपुर रोड जसपुर में आरा मशीन में आग लगी है, फायर स्टेशन से तत्काल दो फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना हुए, घटनास्थल पहुंचकर देखा कि आग आरा मशीन के इलेक्ट्रिक पैनल व वायर में लगी थी,

 

उक्त घटना की सूचना विद्युत विभाग को देखकर विद्युत लाइन को कटवाया गया, तत्पश्चात फायर यूनिट द्वारा अति शीघ्र कार्यवाही करते हुए एक होज पाइप फैला कर आग को फैलने से रोकते हुए पूर्ण रूप से बुझाया गया, फायर यूनिट द्वारा बड़ी घटना होने से बचा लिया गया, फायर सर्विस की त्वरित कार्यवाही की घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा प्रशंसा की गई,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *