यहाँ महिला ने की माँ की हत्या,शव को सूटकेस में भरकर पहुंची थाने,बताई हत्या की वजह…….

ख़बर शेयर करें -

कर्नाटक-कर्नाटक के मायको लेआउट पुलिस ने बताया कि शव को कल पुलिस स्टेशन लाया गया था। 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बेंगलुरु की एक 39 वर्षीय महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने मां की हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर शव को  पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची।

 

महिला हत्या के बाद शव को लेकर दोपहर के करीब एक बजे पुलिस स्टेशन पहुंची जहां उसने अपना अपराध कुबूल किया और खुद को सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और उसने मां को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। वहीँ आरोपी की पहचान सेनाली सेन के तौर पर की गई है जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है।

 

हत्या की वजह बताते हुए उसने कहा कि उसके पति और मां के बीच रोज़ाना झगड़ा हुआ करता था। जिस वजह से उसने यह कदम उठाया कर्नाटक के मायको लेआउट पुलिस ने बताया कि शव को कल पुलिस स्टेशन लाया गया था। 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *