हिंदी फिल्म की कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन

ख़बर शेयर करें -

लंबे से उनका उपचार चल रहा था

मुम्बई के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुम्बई-(एम सलीम खान) मुम्बई सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्मी जगत में शौक की लहर दौड़ गई। लता मंगेशकर का लम्बे समय से बीमार चल रही थी,

 

और उनका उपचार मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से गायक, अभिनेता, अभिनेत्री, सहित पूरे फिल्मी जगत में गहरा शौक छा गया। अस्पताल से उसके पार्थिव शरीर को उनके निजी आवास पर लाया गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन करने वाले लोगों का हुजूम लगा हुआ है।

 

उनके निधन बिग बी अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ने गहरा शौक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अनमोल धरोहर को आज खो दिया। वही उन्होंने कहा कि हमें तो उम्मीद ही नहीं थी लता जी इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह देंगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ती दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *