माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी……..

खटीमा- सूबे के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान माo मुख़्यमंत्री से मिलने आये खटीमा, बनबसा व टनकपुर से नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों को बधाई दी व कहा कि देव तुल्य जनता ने आप लोगों को सेवा करने का अवसर दिया है इसलिए मन लगाकर जनता की सेवा करें

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी……..

इस अवसर पर  दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू , पूर्व विधायक डॉo प्रेम सिंह राणा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, बनबसा रेखा देवी, टनकपुर विपिन कुमार,  जिला महामंत्री सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एस पी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिस्ट, सितारगंज रविन्द्र जुआठा, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, नवीन बोरा, गंभीर सिंह धामी, अजय मौर्या, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।