परदेस न ले जाने पर पति से थी नाराज, तीन बच्चों समेत मां ने कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत….

ख़बर शेयर करें -

पति के साथ परदेस न जा पाने से नाराज महिला ने तीन बच्चों के साथ गांव के पास एक पुराने कुएं में छलांग लगा दी। इससे चारों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शवों को बाहर निकाला। कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी सोहनलाल बुधवार को परदेस चला गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी ;35द्ध पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थीए लेकिन उसने पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई। उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *