अवैध शराब तस्कर थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

गिरफ्तार अभियुक्त :  रघुनाथ पुत्र दुर्गाराम निवासी ग्राम विदरामपुर चकलुवा थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 62 वर्ष

कालाढूंगीप्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद नैनीताल में द्वारा नशे की रोकथाम के दृष्टिगत लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष- कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुऐ दौराने चैकिंग हनुमान मन्दिर कालाढूंगी से अभियुक्त रघुनाथ पुत्र दुर्गाराम निवासी ग्राम विदरामपुर चकलुवा थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल  को 78 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 31/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।

 

बरामदगी का विवरणः

78 पाउच अवैध कच्ची शराब

 

गिरफ्तारी टीम:-

कानि0 प्रीतम सिंह

कानि0 मनोज द्विवेदी

कानि0 मिथुन कुमार

थानाध्यक्ष कालाढूंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *